facebookmetapixel
Advertisement
शी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्जनिर्माण श्रमिकों के रोजगार और कल्याण होंगे डिजिटल, 9 राज्यों में शुरू होगा ‘डिजिटल लेबर चौक’सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की लड़कियों को दी गईं 80 लाख से ज्यादा HPV वैक्सीनमुंबई-दिल्ली हवाई रूट बना सबसे बड़ा बाजार, इंडिगो-एअर इंडिया में टक्कर; अकासा बनी तीसरी बड़ी खिलाड़ीचीनी-नमक और फैट वाले खाने पर कैसे लगेगा चेतावनी लेबल? सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI से पूछाभारत में जीन एडिटिंग से तैयार फसलें लाएगी कॉर्टेवा, बीज कारोबार बढ़ाने पर बड़ा फोकसकमाई के लिए ऑप्शन कारोबार पर निर्भरता घटाने की तैयारी में NSE, जिंस, ETF और SIF पर बढ़ाएगा फोकसइलेक्ट्रॉनिक्स पुर्जों के लिए चीन पर बढ़ी भारत की निर्भरता, 71 उत्पाद श्रेणियों में 80% से ज्यादा हिस्सेदारी

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता या महंगा, खरीदने से पहले जान लीजिये ताजा रेट

Advertisement
Last Updated- May 15, 2023 | 12:09 PM IST
Gold and Silver Price

Gold Price Today: इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव इस तेजी के साथ 61 हजार पार कर गए। पिछले सप्ताह सोने-चांदी की वायदा कीमतों में तेज गिरावट देखी गई थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 23 रुपये की तेजी के साथ 60,910 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय इसने 61,040 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया।

इस समय यह 81 रुपये की तेजी के साथ 60,968 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक भी लौटी

सोने के साथ ही आज चांदी के वायदा भाव भी तेजी देखी गई। MCX पर सोमवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 134 रुपये की तेजी के साथ 73,188 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 286 रुपये की तेजी के साथ 73,340 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 73,486 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,000 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 12:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement