facebookmetapixel
Advertisement
उत्तराखंड, हरियाणा समेत 6 राज्यों ने किशाऊ बांध समझौते पर किए हस्ताक्षर, जानिए अहम बातेंUPI MDR: 2,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 0.4% शुल्क देने को सिर्फ 17% कारोबारी तैयारKanohar Electricals IPO Listing: 8% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग, NSE पर ₹685 के पार पहुंचा शेयरGlass Wall Systems IPO की अच्छी शुरुआत, 6.6% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUPI MDR से किस पर कितना असर? छोटे कारोबारियों ने जताई चिंता, Amazon-Zepto ने कही ये बातPrasol Chemicals Listing: कमजोर शुरुआत, ₹676 का शेयर ₹610 पर लिस्ट; निवेशकों को करीब 10% का झटकाHero Motors IPO: ₹1,000 करोड़ का IPO आज खुला; जानें प्राइस बैंड, GMP, लॉट साइज और पूरी जानकारीमहंगा कच्चा तेल और महंगे स्मॉल कैप, फिर भी कहां हैं मौके? एक्सपर्ट ने बताए 3 सेक्टरकर्ज महंगा होने की आशंका के बीच भी सोना 1,291 रुपये चढ़ा, चांदी 3,667 रुपये उछलीरूस से तेल खरीदना पड़ेगा महंगा? भारत पर 100% टैरिफ लगाने की राह में अमेरिका ने बढ़ाया कदम

Futures Market: मजबूत मांग के चलते सोना और चांदी के वायदा भाव में उछाल

Advertisement

Futures Market यानी वायदा भाव में सोना 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ और चांदी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ बढ़ी।

Last Updated- July 06, 2023 | 8:09 PM IST
Gold and Silver Rate today

गुरुवार को सोना और चांदी दोनों के वायदा भाव (Futures Market) में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 91 रुपये की तेजी के साथ 58,564 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 91 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,564 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

इसमें 10,916 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,926 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी में भी देखने को मिला उछाल

वहीं, हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 268 रुपये की तेजी के साथ 71,625 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 268 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,625 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

Also Read: Gold Silver Price Today: सस्ते हुए सोना चांदी, चेक करें आज के दाम

इसमें 12,188 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.43 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 8:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement