facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीकाभारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा1 अगस्त से फिलहाल नहीं बदलेंगे ई-वे बिल के नियम, GSTN ने जारी की नई एडवाइजरीअब किराना खरीदने से लेकर बिजली बिल भरने तक होगी कमाई! Google Pay-SBI Card का नया क्रेडिट कार्ड आयाXtranet Technologies IPO Listing: NSE पर 7% प्रीमियम के साथ हुई एंट्री, BSE पर भी निवेशकों को मिला लिस्टिंग गेनLohia Corp Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Lohia Corp की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन ही ₹500 के ऊपरINDO-MIM Listing: BSE और NSE पर 44% प्रीमियम के साथ हुई दमदार एंट्री, पहले ही दिन शेयर ₹725 के पारCholamandalam vs Tata Capital: किस NBFC पर ज्यादा भरोसा? ब्रोकरेज की राय में कहां कमाई का बेहतर मौका?Rupee vs Dollar: फेड के फैसले के बाद रुपये की बढ़त रही सीमित, शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूतIPO Listing Today: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp की आज होगी शेयर बाजार में एंट्री; जानें GMP क्या दे रहा है संकेत

FSSAI sweet box packing film: पैकिंग फिल्म से मिठाई के डिब्बे पैक करने पर होगी सख्ती

Advertisement

मिठाई कारोबारियों को भी नियमों का स्वयं अनुपालन करने को कहा है।

Last Updated- June 19, 2023 | 4:59 PM IST
FSSAI sweat box packing film: There will be strictness on packing sweet boxes with packing film

मिठाई के डिब्बों की पैकिंग फिल्म से पैकिंग करने पर सख्ती होने जा रही है। भारतीय खाद्य संरक्षा व मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने राज्य के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को पैकिंग फिल्म का मिठाई के डिब्बों की पैकिंग में इस्तेमाल पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मिठाई कारोबारियों को भी नियमों का स्वयं अनुपालन करने को कहा है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को रोक का प्रभावी अनुपालन करने के निर्देश

रोक के बावजूद मिठाई के डिब्बों के आसपास पैकिंग फिल्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब इस पर सख्ती होने जा रही है। FSSAI ने मिठाई के डिब्बों के आसपास पैकिंग फिल्म के इस्तेमाल पर प्रतिबंध का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों और FSSAI के क्षेत्रीय निदेशकों को एक आदेश जारी किया है।

इस आदेश में कहा गया है कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियम, 2021 के तहत मिठाई के डिब्बों के चारों ओर पैकिंग या रैपिंग फिल्म के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। इसलिए राज्यों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों से कहा गया है कि वे इस रोक का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारी और नामित अधिकारी को निर्देश देंगे। ताकि कारोबारियों द्वारा मिठाई के डिब्बों के आसपास पैकिंग में इस पैकिंग फिल्म का इस्तेमाल न किया जा सके।

खाद्य कारोबारियों को स्वयं भी अनुपालन करने के निर्देश

FSSAI ने संबंधित अधिकारियों को तो पैकिंग फिल्म के इस्तेमाल पर रोक का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा ही है। साथ ही FSSAI ने खाद्य व्यवसाय संचालकों (FBO) को भी स्वयं ही नियम का अनुपालन कर मिठाई के डिब्बों को पैक करने के लिए किसी भी पैकिंग फिल्म का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 4:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement