facebookmetapixel
Advertisement
SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्स

Delhi-NCR Tomato price: महंगाई से मिलेगी राहत! NCCF 90 रुपये किलो बेचेगा दिल्ली में टमाटर

Advertisement

NCCF ने आज ऐलान किया कि आज Delhi-NCR के लोगों को अब 90 रुपये प्रति किलो टमाटर उपलब्ध कराया जाएगा

Last Updated- July 13, 2023 | 6:53 PM IST
Delhi-NCR Tomato price: Relief from inflation! NCCF will sell tomato at Rs 90 per kg in Delhi

टमाटर का भाव दिल्ली-एनसीआर में आसमान छू रहा है। पिछले कई दिनों से आम आदमी टमाटर की कीमत को लेकर परेशान दिख रहा है। इस बीच इन सभी के लिए एक राहत की खबर राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) की तरफ से आई है।

NCCF ने आज ऐलान किया कि Delhi-NCR के लोगों को शुक्रवार यानी कल से 90 रुपये प्रति किलो टमाटर उपलब्ध कराया जाएगा। NCCF के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए आज बताया कि NCCF दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल वैन के माध्यम से 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दरों पर टमाटर बेचेगा।

NCR में कहां- कहां मिलेगा टमाटर ?

अधिकारी ने बताया कि नोएडा (Noida) में, रजनीगंधा चौक पर बनी NCCF ऑफिस में टमाटर की बिक्री की जाएगी। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा और अन्य स्थानों पर मोबाइल वैन के जरिये से टमाटर बेचे जाएंगे।

दिल्ली ही नहीं, दूसरे शहरों में भी पहुंचेगी NCCF की वैन

अधिकारी ने कहा कि सहकारी संस्था (cooperative) वीकेंड के दौरान लखनऊ, कानपुर और जयपुर जैसे अन्य शहरों में बिक्री शुरू करेगी।

इन दिनों टमाटर पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। देशभर में अलग-अलग जगहों पर इसकी कीमत 140- 200 रुपये के बीच चल रही है। अधिकारी ने बताया कि इसकी वजह से केंद्र सरकार ने सहकारी समितियों, NCCF और Nafed को टमाटर बेचने का आदेश दिया है।

(with agency inputs)

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement