facebookmetapixel
Advertisement
Windfall Tax: डीजल और ATF निर्यात पर बढ़ाया टैक्स, पेट्रोल में कोई बदलाव नहींब्रेंट के $65 तक फिसलने का अनुमान, HPCL, BPCL और IOC के शेयरों में बन सकता है 69% तक रिटर्नGold, Silver Price Today: सोने-चांदी की सुस्त शुरुआत, वायदा भाव में आई गिरावटDixon, Kaynes, Syrma या Avalon? किन EMS Stocks पर सबसे ज्यादा भरोसा जता रहा है मोतीलाल ओसवाल45.20 अरब डॉलर का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट, फिर भी नहीं मिली राहत; आयात की रफ्तार ने बढ़ाया ट्रेड डेफिसिटचीन की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका! 2022 के बाद पहली बार घटी लोगों की खरीदारी28 लाख ने किया स्किल कोर्स, लेकिन नौकरी मिली सिर्फ 23% को! चौंकाने वाले आंकड़े आए सामनेओडिशा में खेलों के विकास के लिए 5000 करोड़ रुपये झोंकेगी सरकार11 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची बेरोजगारी, नौकरी बाजार से आया चिंताजनक संकेतNoida Airport: आखिरकार शुरू हो गया जेवर एयरपोर्ट, पहली कमर्शियल फ्लाइट ने रचा इतिहास

Delhi Gold Silver Rate: सोने का रेट बरकरार, चांदी में आई गिरावट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,915 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 22.72 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही

Last Updated- August 14, 2023 | 7:11 PM IST
Gold and Silver Rate today

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 59,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। हालांकि, चांदी की कीमत 100 रुपये टूटकर 72,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,915 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 22.72 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही। मिले जुले कारणों से सोना कई सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल के मौद्रिक नीति को और सख्त करने की संभावनाओं से तेजी पर रोक लगी। इससे डॉलर सूचकांक को समर्थन मिला और पिछले सप्ताह 102.84 के स्तर पर बंद हुआ। यह सोने की तेजी पर अंकुश का प्रमुख कारक साबित हुआ।

गांधी ने कहा, हालांकि चीन की आर्थिक परेशानियां और भू-राजनीतिक चिंताएं सुरक्षित-निवेश के विकल्प माने जाने वाले सोने की गिरावट को सीमित कर सकती हैं।

मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 45 रुपये की तेजी के साथ 58,951 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 45 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,951 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 13,508 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,947.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 7:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement