facebookmetapixel
Advertisement
चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजीMP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्मITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीकाभारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा1 अगस्त से फिलहाल नहीं बदलेंगे ई-वे बिल के नियम, GSTN ने जारी की नई एडवाइजरीअब किराना खरीदने से लेकर बिजली बिल भरने तक होगी कमाई! Google Pay-SBI Card का नया क्रेडिट कार्ड आयाXtranet Technologies IPO Listing: NSE पर 7% प्रीमियम के साथ हुई एंट्री, BSE पर भी निवेशकों को मिला लिस्टिंग गेनLohia Corp Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Lohia Corp की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन ही ₹500 के ऊपरINDO-MIM Listing: BSE और NSE पर 44% प्रीमियम के साथ हुई दमदार एंट्री, पहले ही दिन शेयर ₹725 के पारCholamandalam vs Tata Capital: किस NBFC पर ज्यादा भरोसा? ब्रोकरेज की राय में कहां कमाई का बेहतर मौका?

Delhi Bullion Market: सोना 201 रुपये टूटा, चांदी में 1,475 रुपये की गिरावट

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 6:01 PM IST
Gold silver price today

वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव गुरुवार को 201 रुपये घटकर 55,994 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,195 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,475 रुपये की गिरावट के साथ 69,286 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘हालिया तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली होने से एशियाई कारोबार में कॉमेक्स में हाजिर सोने की कीमत में गिरावट आई।’’

विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,848 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी तेजी के साथ 24.45 डॉलर प्रति औंस पर थी। विश्लेषक ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे से पता चलता है कि उसके सदस्य दो प्रतिशत मुद्रास्फीति के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध हैं और उनमें सहमति बनी है अस्वीकार्य ऊंची मुद्रास्फीति को कम करने के लिए लगातार कुछ समय के लिए प्रतिबंधात्मक नीति अपनाना जरूरी है।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement