facebookmetapixel
Advertisement
IPO की भीड़ में कौन सस्ता, कौन महंगा? ₹84 से ₹1,785 तक के 5 इश्यू का वैल्यूएशन टेस्टआरटीआई से मनरेगा तक… एम वीरप्पा मोइली ने बताया कौन से सुधार हुए सफल और कहां अब भी बाकी है बड़ी चुनौती₹3.6 लाख करोड़ का हुआ स्मॉल कैप फंड बाजार, लेकिन क्या भीड़ बढ़ने से घट रहा कमाई का मौका?ब्रिक्स देश ऑडिट और सांख्यिकी में सहयोग बढ़ाएंगे, AI से आधुनिक होगा डेटा सिस्टमब्रिक्स के श्रम उपायों से सदस्य देशों में भर्तियां आसान होंगी, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगेअनाज कारोबार में पश्चिमी कंपनियों के दबदबे को तोड़ने की कोशिश, ब्रिक्स के सामने चुनौतियांकैंसर से आंखों की दवा तक, ल्यूपिन का बड़ा दांव! बायोसिमिलर कारोबार के लिए ₹700 करोड़ निवेश करेगी कंपनीAI, स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर पर ब्रिक्स का फोकस, भारत के लिए बड़ा मौकाछोटे शहरों पर Citroen की नजर, 5 साल में बिक्री का 75% यहीं से लाने का लक्ष्यब्रिक्स ने इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की सुरक्षा पर लिया बड़ा फैसला, भारत को कैसे होगा फायदा?

Cumin: रिकॉर्ड भाव छूने के बाद नरम पड़ा जीरा, मुनाफावसूली बड़ी वजह

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 3:29 PM IST
Cumin price: Cumin seasoning became cheaper, price decreased by about 13 percent in a month

जीरा के भाव रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अब नरम पड़ गए हैं। इसकी वजह मुनाफावसूली मानी जा रही है। ऊंचे भाव पर जीरा की बिकवाली से इसके दाम गिरने लगे हैं। हालांकि जानकारों के मुताबिक जीरा की कीमतों में बड़ी गिरावट के आसार नहीं दिख रहे हैं क्योंकि इस साल उत्पादन काफी कम है।

सर्वोच्च स्तर छूने के बाद 6 फीसदी टूटा जीरा

कमोडिटी एक्सचेंज NCDEX में इस माह 13 अप्रैल को जीरा का मई कॉन्ट्रैक्ट 42,440 रुपये प्रति क्विंटल के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया था। इसके बाद ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली के लिए जीरा की बिकवाली शुरू हुई। जिससे जीरा के वायदा भाव गिरने लगे हैं। एनसीडीईएक्स पर जीरा मई कॉन्ट्रैक्ट ने आज खबर लिखे जाने के समय दिन का 39,650 रुपये क्विंटल का निचला स्तर छू लिया। इस तरह जीरा का वायदा भाव सर्वोच्च स्तर छूने के बाद करीब 6 फीसदी टूट चुके हैं। इस माह जीरा की बेंचमार्क ऊंझा मंडी में इसके अधिकतम हाजिर भाव 10 अप्रैल को 45,000 रुपये तक चले गए थे, जो अब घटकर 41 हजार रुपये क्विंटल पर आ गए हैं। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट व जिंस विशेषज्ञ अनुज गुप्ता कहते हैं कि जीरा के वायदा भाव काफी बढ गए थे। इसलिए अब इसके कारोबार में मुनाफावसूली देखी जा रही है और भाव गिर रहे हैं। जिंस विश्लेषक और एग्रीटेक कंपनी green agrevolution pvt ltd में रिसर्च हेड इंद्रजीत पॉल ने कहा कि ऊंचे भाव पर जीरा की खरीदारी कमजोर पड गई थी। इसलिए अब बिकवाली के दबाव में इसकी कीमतें सुस्त पड़ी हैं।

आगे बड़ी गिरावट की संभावना नहीं

गुप्ता ने कहा कि जीरा के कारोबार में फंडामेंटल अभी भी मजबूत हैं। इसलिए आगे जीरा की कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं दिख रही है। भाव वर्तमान दायरे में बने रहने की उम्मीद है। पॉल कहते हैं कि जीरा का उत्पादन पिछले साल से काफी कम है। पिछले साल उत्पादन 6.29 लाख टन था। इस साल यह घटकर 3.8 से 4 लाख टन रह सकता है। उत्पादन घटने से बाजार में जीरा की आपूर्ति कमजोर है। इसलिए आगे जीरा की कीमत बहुत ज्यादा घटने के आसार नहीं है। जीरा के वायदा भाव शॉर्ट टर्म में 38 से 40 हजार रुपये क्विंटल के दायरे में रह सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 3:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement