सात साल के ऊंचे स्तर से नीचे आया कच्चा तेल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 9:15 PM IST

रूस ने कहा है कि उसके कुछ सैनिक यूक्रेन के नजदीक अभ्यास के बाद अपने ठिकाने पर वापस लौट गए हैं। इसके बाद मंगलवार को कच्चे तेल में सात साल ऊंचे स्तरों से करीब 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस विवाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढऩे की आशंका गहरा गई थी। यह स्पष्ट नहीं था कि कितनी सैन्य इकाइयां वापस लौटी हैं और कितनी दूर तक आई हैं। सैनिकों के आगे बढऩे से संबंधित पिछली इंटरफैक्स रिपोर्ट से तेल में नुकसान को बढ़ावा मिला। कच्चा तेल 2.87 डॉलर या 3 प्रतिशत गिरकर 93.61 डॉलर पर आ गया था।
वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 3.49 डॉलर या 3.7 प्रतिशत गिरकर 91.97 डॉलर पर आ गया। तेल ब्रोकर पीवीएम के स्टीफन ब्रेनॉक ने कहा, ‘रूस-यूक्रेन संकट से ऊर्जा बाजार रूसी ऊर्जा आपूर्ति के संभावित व्यवधान के लिए हाई अलर्ट पर है।’      

First Published : February 15, 2022 | 11:22 PM IST