बजट

Budget 2026 Top 10 Points: बजट की अब तक की 10 बड़ी बातें

Budget 2026 Top 10 Points: आम आदमी, व्यापारियों, युवाओं और निवेशकों के लिए ये शुरुआती 10 बड़े ऐलान।

Published by
ऋषभ राज   
Last Updated- February 01, 2026 | 11:36 AM IST

Budget 2026 Top 10 Points: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश कर कर रही हैं। इस बजट से किसान, कारोबारी, युवा से लेकर आम आदमी को कई बड़ी उम्मीदें हैं। यहां जानिए उनके बजट भाषण की 10 शुरुआती बड़े ऐलान के बारे में….

1. बायोफॉर्मा पर पॉलिसी बनाने की योजना है, 5 साल के लिए बायोफार्मा को 10,000 करोड़ रुपये का आवंटन।

2. सरकार सेमीकंडक्टर मिशन लॉन्च करेगी, Budget 2026 Top 10 Points:ग्लोबल स्टैंडर्ड का ड्रग रेगुलेटर बनाने की योजना।

3. वित्त मंत्री ने घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से तीन रसायनिक पार्क, वृहद कपड़ा पार्क के गठन का प्रस्ताव किया।

4. सीतारमण ने बजट भाषण में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने के लिए 40 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव रखा।

5. सीतारमण ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं युवा तक पहुंचे।

6. वित्त मंत्री ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों द्वारा लघु और मध्यम उद्यमों से की जाने वाली सभी खरीद के लिए टी-री-डी.एस. को लेनदेन मंच बनाने का प्रस्ताव रखा है।

7. वित्त मंत्री सीतारमण ने लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को समर्थन देने के लिए वित्त वर्ष 2027 में आत्मनिर्भरता भारत कोष में 4,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ने का प्रस्ताव रखा है।

8. वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 27 के बजट में 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों को पुनर्जीवित करने की योजना का प्रस्ताव रखा है।

9. वित्तम मंत्री ने खादी हथकरघा को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल का रखा प्रस्ताव।

10. वित्त मंत्री ने कहा है कि तकनीकी कपड़ों में ज़्यादा वैल्यू जोड़ने के लिए बड़े-बड़े मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे।

First Published : February 1, 2026 | 11:26 AM IST