facebookmetapixel
Advertisement
देश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’

एलपीजी सब्सिडी के प्रत्यक्ष अंतरण के लिए 4,000 करोड़ रुपये आवंटित

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:29 PM IST

बजट 2022-23 में एलपीजी सब्सिडी के प्रत्यक्ष अंतरण के लिए 4,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 2021-22 में इस मद में आवंटित 3,400 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान के मुकाबले यह रकम ज्यादा है।
मई 2020 से सरकार एलपीजी पर किसी सब्सिडी का बोझ वहन नहीं कर रही है और आवंटित सब्सिडी का इस्तेमाल माल ढुलाई लागत में कमी लाने में किया जा रहा है। इस कदम से उन ग्राहकों के लिए एलपीजी की लागत कम करने में मदद मिलती है, जो एलपीजी डिपो से दूर रहते हैं। बजट में इस मद में आवंटन इसलिए बढ़ाया गया क्योंंकि परिवहन की लागत बढ़ गई है।
एलपीजी सिलिंडरों पर अतिरिक्त सब्सिडी का आवंटन (जो उत्तर पूर्वी इलाके में देय होता है) भी 2021-22 के 391 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ाकर 2022-23 में 811 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसकी वजह भी परिवहन की बढ़ती लागत है, जो लाभार्थियों तक एलपीजी सिलिंडर पहुंचाने में किया जाएगा।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को नए एलपीजी कनेक्शन के वितरण के लिए आवंटन इस बार आधा कर दिया गया है। 2022-23 के बजट में इसके लिए 800 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो 2021-22 के बजट के संशोधित अनुमान के तहत 1,618 करोड़ रुपये थे।

Advertisement
First Published - February 1, 2022 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement