facebookmetapixel
Advertisement
AI इम्पैक्ट समिट में बिल गेट्स की भागीदारी पर सस्पेंस, वेबसाइट से हटा नाम, फाउंडेशन बोला: आएंगेदिल्ली HC में भिड़े सोशल मीडिया दिग्गज और बाबा रामदेव, पैरोडी व व्यंग्य को हटाने पर छिड़ी कानूनी जंगसुप्रीम कोर्ट की गंभीर चेतावनी: वकालत में AI का अंधाधुंध इस्तेमाल पड़ेगा भारी, गढ़े जा रहे फर्जी केससर्वोच्च न्यायालय की रेरा पर टिप्पणी से रियल एस्टेट में सख्त अनुपालन और प्रवर्तन पर ध्यान बढ़ने के आसारबिना सिबिल स्कोर के भी मिलेगा लोन: पहली बार कर्ज लेने वालों के लिए AI आधारित स्कोरिंग लाएगी सरकारNBFC सेक्टर में AI की क्रांति: बजाज और टाटा कैपिटल जैसे दिग्गज अब मशीनों से बांट रहे हैं करोड़ों का लोनबांग्लादेश के पीएम बने तारिक रहमान, भारत आने का न्योताIndia-US Trade: अमेरिका से आयात में 24% का बड़ा उछाल, ट्रंप की चिंता दूर करने की कोशिशमुंबई में जीईसी सम्मेलन: भारत अब एक भरोसेमंद वैश्विक भागीदारइंश्योरेंस होगा सस्ता: एजेंटों के कमीशन ढांचे में बदलाव की सिफारिश, घट सकता है प्रीमियम का बोझ

Budget 2025: FM सीतारमण इस बार भी पेश करेंगी पेपरलेस बजट

Advertisement

Budget 2025: भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री सीतारमण ने जुलाई, 2019 में बजट ब्रीफकेस ले जाने की औपनिवेशिक परंपरा को तोड़ा था

Last Updated- February 01, 2025 | 11:00 AM IST
Union Budget 26
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर पारंपरिक ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटे एक डिजिटल टैबलेट के जरिये शनिवार को अपना लगातार आठवां बजट पेश करेंगी।

भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री सीतारमण ने जुलाई, 2019 में बजट ब्रीफकेस ले जाने की औपनिवेशिक परंपरा को तोड़ा था और इसके बजाय केंद्रीय बजट के कागजात ले जाने के लिए पारंपरिक ‘बही-खाते’ का विकल्प चुना था। इसके अगले वर्ष भी उन्होंने यह परंपरा जारी रखी और वैश्विक महामारी से प्रभावित 2021 में उन्होंने अपने भाषण और अन्य बजट दस्तावेजों को ले जाने के लिए पारंपरिक कागजात की जगह डिजिटल टैबलेट का इस्तेमाल किया।

वह शनिवार को भी इस परंपरा को जारी रखती नजर आईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाने से पहले सीतारमण नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय के बाहर अपने अधिकारियों के साथ नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने ‘क्रीम’ रंग की साड़ी पहनी हुई थी।

बजट को डिजिटल प्रारूप में पेश करने के लिए उनके हाथ में ब्रीफकेस की जगह टैबलेट था। टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय सुनहरे रंग के राष्ट्रीय प्रतीक के साथ एक लाल कवर के अंदर रखा गया था। वह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद सीधे संसद पहुंचेंगी। अप्रैल, 2025 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए उनका बजट 2014 के बाद से नरेन्द्र मोदी सरकार के तहत लगातार 14वां बजट है, जिसमें 2019 और 2024 में आम चुनाव से पहले पेश किए गए दो अंतरिम बजट शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 11:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement