facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्र की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

शुल्क से पहले उत्तर अमेरिका में बढ़ी जेएलआर की बिक्री

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के वाहन आयात पर 25 फीसदी शुल्क लगाने के बाद जेएलआर ने अप्रैल में अमेरिका के लिए शिपमेंट रोक दी है।

Last Updated- April 07, 2025 | 10:34 PM IST
JLR

वित्त वर्ष 2025 के दौरान जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की थोक और खुदरा बिक्री सपाट रही। कंपनी ने थोक में 4,00,898 गाड़ियों की बिक्री की जबकि खुदरा स्तर पर बिक्री 4,28,854 गाड़ियों की रही। चौथी तिमाही में खुदरा बिक्री 5.1 फीसदी कम होकर 1,08,232 वाहन रही जबकि थोक बिक्री में मामूली 1.1 फीसदी का इजाफा हुआ और उसने 1,11,413 गाड़ियों की बिक्री की।

दिलचस्प है कि चौथी तिमाही के दौरान उत्तर अमेरिका में कंपनी की थोक बिक्री 14.4 फीसदी बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के वाहन आयात पर 25 फीसदी शुल्क लगाने के बाद जेएलआर ने अप्रैल में अमेरिका के लिए शिपमेंट रोक दी है। कंपनी का अमेरिका में कोई संयंत्र नहीं है और वह ब्रिटेन और स्लोवाकिया के संयंत्र से अमेरिका में कारों का निर्यात करती है। कुल बिक्री का एक चौथाई हिस्सा होने से जेएलआर के लिए अमेरिका सबसे महत्त्वपूर्ण बाजार है।

उधर, जेएलआर की वैश्विक बिक्री में चीन भी समस्या बना हुआ है। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में चीन में थोक बिक्री में 29.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, उत्तर अमेरिका में बिक्री में 14.4 फीसदी और यूरोप में 10.9 फीसदी का इजाफा हुआ है और ब्रिटेन में बिक्री 0.8 फीसदी पर सपाट रही।

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement