facebookmetapixel
Advertisement
ITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियांदिल्ली की हर प्रॉपर्टी को मिलेगा Aadhaar! जानिए क्या है सरकार का नया Property ID प्लानअब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे लगेज: रेलवे ने जारी किए नए नियम, जानिए पूरा प्रोसेस और लिमिटविदेशों में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, अब कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी दौड़ में; सिंगापुर फिर बना पहली पसंद

BMW इंडिया के वाहनों में दोगुने होंगे ईवी

Advertisement

BMW इंडिया का लक्ष्य 2024 तक ईवी की हिस्सेदारी दोगुनी कर 15% तक पहुंचाने का

Last Updated- October 04, 2024 | 10:42 PM IST
BMW

जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता बीएमडब्ल्यू इंडिया ने अगले साल तक अपने पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की हिस्सेदारी मौजूदा 7 प्रतिशत से दोगुनी करके 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। दमदार मॉडल की तैयारी, ईवी की बढ़ती बिक्री और चार्जिंग के बुनियादी ढांचे के विस्तार के दम पर कंपनी ऐसा कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

इसके अलावा इसकी इलेक्ट्रिक आईएक्स1 या एक्स1 के 60 प्रतिशत से अधिक खरीदार ऐसे हैं जो पहली बार लक्जरी वाहन खरीदते हैं। जर्मनी की वाहन विनिर्माता ने खुलासा किया कि बीएमडब्ल्यू आई7, खास तौर पर भारतीय उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय विकल्प रहा है और 7 सीरीज की बिक्री में इसकी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वर्तमान में 7 सीरीज का राजस्व में 17 प्रतिशत हिस्सा है।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, ‘हम अगले साल तक 15 प्रतिशत पैठ तक पहुंचने का लक्ष्य कर रहे हैं, जो बाजार की स्थितियों पर निर्भर करेगा। भविष्य को देखते हुए मेरा मानना है कि हम ईवी की लक्जरी श्रेणी में अपनी 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी बरकरार रखने जा रहे हैं या इसे और भी बढ़ा सकते हैं।’

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कैलेंडर वर्ष 2024 के पहले नौ महीनों के दौरान 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अब तक की अपनी सर्वश्रेष्ठ कार बिक्री की है। कुल 10,556 कारों (बीएमडब्ल्यू और मिनी) की डिलिवरी की गईं और साथ ही 5,638 बीएमडब्ल्यू मोटोराड मोटरसाइकलों की भी डिलिवरी की गई। यह वृद्धि बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, 5 सीरीज और 7 सीरीज जैसे लॉन्ग-व्हीलबेस मॉडल की अधिक मांग के साथ-साथ बीएमडब्ल्यू आई7 की अगुआई में लक्जरी इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में जारी नेतृत्व की बदौलत आई है।

Advertisement
First Published - October 4, 2024 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement