Israel-Hamas War: मारे गए फलस्तीनियों की संख्या 10 हजार से अधिक हुई- गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय
Israel-Hamas War: हमास शासित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइल के साथ चल रहे युद्ध में 10 हजार से अधिक फलस्तीनियों की मौत हुई है। सोमवार को जारी ये आंकड़े दर्शाते हैं कि 75 वर्ष पहले इजराइल की स्थापना के बाद से यह संघर्ष का सबसे घातक दौर है। हमास ने लगभग 240 […]
ब्लिंकन का पश्चिम एशिया का दौरा संपन्न, कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गाजा में नागरिकों की स्थिति में सुधार लाने के मद्देनजर क्षेत्रीय सहमति बनाने के अपने प्रयासों में बिना किसी ठोस परिणाम के सोमवार को तुर्किये में अपना दौरा संपन्न किया। अपने प्रयासों के तहत ब्लिंकन ने पश्चिम एशिया में कई देशों के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। ब्लिंकन […]
Israel-Hamas War: इजराइली बलों ने गाजा सिटी को घेरा, उत्तरी हिस्से को दक्षिण हिस्से से किया अलग
Israel-Hamas War: इजराइली सेना ने सोमवार तड़के गाजा सिटी की घेराबंदी कर दी और हमास शासित क्षेत्र के उत्तरी हिस्से को दक्षिणी हिस्से से अलग कर दिया। पूरे गाजा में रातभर कई घंटों तक ठप रही संचार सेवा बहाल हो गई है। इजराइली मीडिया ने बताया कि सैन्य बलों के शहर में सोमवार या मंगलवार […]
छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान मंगलवार को, तैयारी पूरी
छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में मंगलवार सात नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा। राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और राजनांदगांव सहित चार अन्य जिलों के 20 सीटों में होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। पहले चरण के मतदान में राज्य […]
Adani Energy Solutions Q2 results: नेट प्रॉफिट 46% बढ़कर 284 करोड़ रुपये हुआ
Adani Energy Solutions Q2 results: अदाणी समूह की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 46 प्रतिशत बढ़कर 284 करोड़ रुपये रहा है। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि एक साल पहले 2022-23 […]
Bikaji Foods International का दूसरी तिमाही का नेट प्रॉफिट 46% बढ़कर 60 करोड़ रुपये
बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड (Bikaji Foods International) ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में उसका शुद्ध लाभ 46.08 प्रतिशत बढ़कर 59.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में 40.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। यह भी पढ़ें : Bharat Forge […]
Borosil Renewables Q2 Results: नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में बढ़कर 30 करोड़ रुपये पर
सोलर ग्लास बनाने वाली कंपनी बोरोसिल रिन्यूएबल्स (Borosil Renewables) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 30.47 करोड़ रुपये रहा है। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है। एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 24.19 करोड़ रुपये […]
Snowfall in China: चीन में भारी बर्फबारी के चलते सड़क और हवाई यातायात बंद
इस मौसम के पहले हिमपात के बीच चीन के पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई जिसके चलते स्कूल बंद करने पड़े हैं और परिवहन भी थम गया है। चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने कहा कि हेइलोंगजियांग प्रांत की राजधानी हार्बिन में प्रमुख राजमार्ग बंद हो गए हैं और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। […]
Delhi Air Pollution: 10वीं व 12वीं को छोड़कर बाकी सभी कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित होंगी
Delhi Air Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सभी विद्यालयों को 10वीं और 12वीं कक्षा को छोड़कर बाकी कक्षाओं की ऑफलाइन कक्षाएं निलंबित करने का निर्देश दिया गया है। लगातार सातवें दिन छाई रही जहरीली धुंध दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह प्रदूषण […]
Adani-Hindenburg Case: जनहित याचिकाओं की लिस्टिंग पर गौर करेगा सुप्रीम कोर्ट
उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने सोमवार को कहा कि शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री अदाणी समूह द्वारा शेयर के मूल्यों में हेरफेर के आरोपों से संबंधित जनहित याचिकाओं को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने के मामले पर गौर करेगी। जनहित याचिकाएं दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं में से एक की पैरवी कर रहे वकील प्रशांत भूषण ने […]









