लेखक : भाषा

आज का अखबार, ताजा खबरें, भारत

जनगणना आयुक्त ने लोगों को दिया भरोसा: आपकी जानकारी रहेगी पूरी तरह सुरक्षित, डेटा का नहीं होगा दुरुपयोग

भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायणन ने सोमवार को लोगों से जनगणना करने वालों को सही जानकारी देने की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा तथा इसे किसी साक्ष्य या किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जनगणना अधिनियम की […]

आज का अखबार, उद्योग

स्टील सेक्टर में बड़ी हलचल: JSW कलिंगा में JFE ने ली 25% हिस्सेदारी, संबलपुर स्टील पर भी साझा हक

सज्जन जिंदल की अगुआई वाली जेएसडब्ल्यू स्टील ने सोमवार को कहा कि जापान की जेएफई स्टील कॉरपोरेशन ने जेएसडब्ल्यू कलिंगा स्टील लिमिटेड में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के लिए 7,875 करोड़ रुपये का निवेश किया है। जेएसडब्ल्यू स्टील ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि यह निवेश जेएसडब्ल्यू कलिंगा में जेएफई की नियोजित हिस्सेदारी […]

आज का अखबार, ताजा खबरें, भारत, राजनीति

केरलम में बोले PM मोदी: पश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करेगी सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार पश्चिम एशिया युद्ध के भारत पर पड़ने वाले प्रभाव को कम से कम करने के लिए काम कर रही है। केरलम के पालक्काड में राजग की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस की टिप्पणियों को खतरनाक बताकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक […]

ताजा खबरें, बाजार, शेयर बाजार

डीमैट खातों पर रोक हटेगी या नहीं, NCLAT ने सुनाया बड़ा फैसला, BSE की अपील खारिज

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने बीएसई की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें एक्सचेंज ने दिवाला समाधान और परिसमापन की प्रक्रिया के तहत आई कंपनियों के डीमैट खातों पर रोक हटाने के एनसीएलटी के अधिकार को चुनौती दी है। एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ ने कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण […]

अंतरराष्ट्रीय, आज का अखबार

G7 देशों की ईरान को सख्त चेतावनी: नागरिक ठिकानों पर हमले तुरंत रुकें, होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर जोर

जी7 देशों के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को ईरान युद्ध में नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे के खिलाफ हमलों को तत्काल रोकने की मांग की है। फ्रांस में जी7 की बैठक के दूसरे दिन संयुक्त बयान में इन मंत्रियों ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय भागीदारों, नागरिक आबादी और महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर संघर्ष के प्रभाव […]

अन्य समाचार, उत्तर प्रदेश, ताजा खबरें, भारत

लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की कि गैस सिलेंडर को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत जानकारी फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि रसोई गैस के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने […]

अर्थव्यवस्था, आज का अखबार

भारत-रूस दोस्ती का नया रिकॉर्ड: 2030 तक $100 अरब के व्यापार का लक्ष्य, ट्रेड की राह से हटेंगी सारी बाधाएं

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत और रूस को 2030 तक दोनों देशों के बीच वार्षिक व्यापार को 100 अरब डॉलर तक बढ़ाने के लिए गैर-टैरिफ बाधाओं और विनियामक अड़चनों जैसे मुद्दों को दूर करने की जरूरत है। विदेश मंत्री ने रूस के साथ दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए […]

आज का अखबार, उद्योग

यूरिया उत्पादन पर संकट: गैस की कमी से आधी क्षमता पर चल रहे संयंत्र, खेती पर पड़ सकता है असर

पश्चिम एशिया संकट के बीच ‘अपरिहार्य स्थिति’ की घोषणा के चलते तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति बाधित होने से देश के यूरिया संयंत्र अपनी आधी क्षमता पर परिचालन कर रहे हैं। उद्योग सूत्रों ने बताया कि देश का सबसे बड़ा एलएनजी प्राप्त करने वाला टर्मिनल चलाने वाली पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड ने अपरिहार्य स्थिति की […]

आज का अखबार, ताजा खबरें, भारत, राजनीति

ममता बनर्जी का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’: TMC के घोषणापत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए कई बड़े वादे

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं के दायरे को व्यापक बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करने और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित 10 वादे किए गए हैं। पार्टी ने इस घोषणापत्र के माध्यम से अपने मजबूत महिला समर्थक […]

अंतरराष्ट्रीय, आज का अखबार

इजरायल-ईरान युद्ध का तीसरा हफ्ता: तेहरान में भीषण धमाके, कुवैत की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला

ईरान ने शुक्रवार तड़के कुवैत की एक तेल रिफाइनरी पर ड्रोन से हमला किया और इजरायल में हमलों की चेतावनी के रूप में सायरन बजने लगे। वहीं, फारसी नववर्ष के अवसर पर तेहरान में इजरायली हमलों से भयावह विस्फोटों की आवाज सुनाई दी। वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला देने वाला यह युद्ध तीसरे सप्ताह के अंत […]