लेखक : भाषा

आज का अखबार, कंपनियां, समाचार

न्यायालय ने Byju’s के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने के NCLAT के आदेश के खिलाफ फैसला रखा सुरक्षित

Byju’s insolvency case: उच्चतम न्यायालय ने शैक्षणिक प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने के एनसीएलएटी के आदेश के विरुद्ध अमेरिकी कंपनी की याचिका पर फैसला गुरुवार को सुरक्षित रख लिया। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिवाला समाधान पेशेवर (आईआरपी) को मामले में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने तक […]

आज का अखबार, कंपनियां, ताजा खबरें, समाचार

Tata Electronics को मिला ताइवानी चिप मेकर PSMC का साथ, धोलेरा में मिलकर बनाएंगे चिप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने ताइवान स्थित पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन के साथ एक समझौता करने की गुरुवार को घोषणा की। इस समझौते के तहत ताइवान की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की धोलेरा में विनिर्माण इकाई स्थापित करने में प्रौद्योगिकी स्तर पर सहायता करेगी। समझौते के अनुसार, पीएसएमसी गुजरात में भारत की पहली एआई-सक्षम अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई के […]

अर्थव्यवस्था, ताजा खबरें, भारत

भारत को मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार सृजन पर अधिक ध्यान देने की जरूरतः रघुराम राजन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने गुरुवार को कहा कि भारत ने पिछले 10 वर्षों में बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन घरेलू विनिर्माण एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए अन्य क्षेत्रों में भी अधिक प्रयास करने की जरूरत है। राजन ने एक साक्षात्कार में […]

ताजा खबरें, महाराष्ट्र, राजनीति

भारी बारिश के कारण प्रधानमंत्री मोदी का पुणे दौरा रद्द, नयी तारीख का बाद में होगा ऐलान

PM Modi Pune Visit: पुणे में भारी बारिश की वजह से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा रद्द कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी को अपने इस दौरे के दौरान पुणे में जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक मेट्रो ट्रेन लाइन को हरी झंडी दिखानी थी और 22,600 करोड़ रुपये की […]

अर्थव्यवस्था, ताजा खबरें

GST Rate Rationalisation: मंत्रिसमूह ने 12% ‘स्लैब’ में कटौती पर की चर्चा, 20 अक्टूबर को होगी अगली बैठक

पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने गुरुवार को कहा कि जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने पर गठित मंत्रिसमूह ने 100 से अधिक वस्तुओं पर कर की दरों में बदलाव पर चर्चा की है। उन्होंने बताया कि आम आदमी को राहत देने के लिए कुछ वस्तुओं पर कर की दर को 12 प्रतिशत से […]

ताजा खबरें, बीमा, वित्त-बीमा

हेल्थ इंश्योरेंस पर GST कम होगा या नहीं, अगले महीने मंत्रिसमूह की बैठक में होगा फैसला

स्वास्थ्य व जीवन बीमा प्रीमियम पर माल एवं सेवा कर (GST) कम करने का निर्णय लेने के लिए मंत्रिस्तरीय समिति की पहली बैठक 19 अक्टूबर को होगी। बता दें कि बीमा प्रीमियम पर वर्तमान में 18 प्रतिशत जीएसटी (GST) लगाया जाता है। इस कर को हटाने या कम करने की मांग की जा रही है। […]

ताजा खबरें, भारत

Delhi Weather today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, मौसम विभाग ने यह जताया अनुमान

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक […]

अंतरराष्ट्रीय, ताजा खबरें

पाकिस्तान को बड़ी राहत! IMF देगा 7 अरब डॉलर का कर्ज, 5% की लगेगी ब्याज

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान (Pakistan) के लिए सात अरब डॉलर के नए ऋण पैकेज को मंजूरी दे दी है। इससे नकदी की कमी से जूझ रहे देश के मौजूदा आर्थिक संकट से निपटने के प्रयासों को मजबूती देने के लिए 1.1 अरब डॉलर से कम की पहली ऋण किस्त को तत्काल जारी करने […]

कंपनियां, ताजा खबरें, भारत, रियल एस्टेट

Housing Sales: देश के 7 प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर में आवासीय बिक्री 11% घटी

देश के सात प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर में मकानों की बिक्री 11 प्रतिशत घटकर 1.07 लाख इकाई रह गई। इसकी मुख्य वजह नए मकानों की कम पेशकश और औसत कीमतों में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की वृद्धि रही। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने गुरुवार को आंकड़े जारी किए, जिनके अनुसार जुलाई-सितंबर में आवासीय संपत्तियों […]

आज का अखबार, उद्योग

Dairy Sector: डेरी क्षेत्र को FTA में लाने की योजना नहीं

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत में डेरी एक संवेदनशील क्षेत्र है, क्योंकि इसमें छोटे किसानों की आजीविका के मुद्दे शामिल हैं और इस क्षेत्र में किसी भी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत शुल्क रियायत देने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत ने ईएफटीए (यूरोपीय […]