Advertisement
Gold-Silver Price Today: सोना फिसला, चांदी चमकी; खरीदारी या निवेश से पहले जरूर चेक करें ताजा रेटAkshaya Tritiya: गोल्ड के दाम चढ़े, फिर भी नहीं थमेगी खरीदारी, अक्षय तृतीया पर बनेगा नया रिकॉर्ड?Q4 Results Today: आज 14 कंपनियां जारी करेंगी नतीजे, लिस्ट में रिलायंस की कंपनी का भी नाममहंगाई अभी काबू में, लेकिन आगे बढ़ सकता है खतरा, HDFC बैंक की रिपोर्ट ने दी चेतावनीOm Power Transmission IPO: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें किस भाव पर हो सकती है लिस्टिंगStock Market Update: युद्ध खत्म होने की उम्मीदों से बाजार की जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स 1300 अंक चढ़ा; निफ्टी 24200 के पारHeatwave alert: अगले 1 हफ्ते में बढ़ सकती है गर्मी, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसमPower Sector: गर्मी बढ़ रही है, लेकिन बिजली की मांग क्यों नहीं? ब्रोकरेज की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंताMonsoon 2026: मानसून देगा झटका! El Nino के चलते कम बारिश का अलर्ट, किसानों और पानी पर डबल मारक्या फिर आएगी वैश्विक मंदी? IMF ने दिया डराने वाला संकेत
अन्य समाचार रक्षा आधुनिकीकरण कार्यक्रम में भारत के साथ साझेदारी को लेकर अमेरिका उत्सुक
'

रक्षा आधुनिकीकरण कार्यक्रम में भारत के साथ साझेदारी को लेकर अमेरिका उत्सुक

PTI

- November,10 2013 4:33 AM IST

वाशिंगटन, 9 नवंबर, :भाषा: भारतीय सैन्य बलों द्वारा देश के रक्षा ढांचे और एक मजबूत विनिर्माण आधार के विकास कार्यक्रम में निजी क्षेत्रों का आह्वान किए जाने के बीच पेंटागन ने कहा है कि भारत के रक्षा आधुनिकीकरण कार्यक्रम मंे साझेदारी को लेकर अमेरिका काफी उत्साहित है।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता जेफरी एस पूल ने पीटीआई से कहा, जैसा कि हमने अक्सर कहा है, हम चाहते हैं कि भारत के पास अपनी रक्षा जरूरतों की पूर्ति की पूरी क्षमता हो और हम उसके इस प्रयास में प्रमुख साझेदार बनना चाहते हैं।

पूल ने कहा, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा में बदलाव का आह्वान उत्साहित करने वाला है, और हम इसमें निजी क्षेत्र की अधिकतम भागदारी का भी स्वागत करते हैं।

पूल यहां भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल पी पी रेड्डी वीएम, डीजी :जांच एवं सुरक्षा: के उस हालिया बयान से जुड़े प्रश्न का उत्तर दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय उद्योगों को कर छूट और उद्योग अनुकूल आयात एवं निर्यात नीतियों की जरूरत है।

गौरतलब है कि अमेरिका ने पहले से ही भारत को रक्षा सहयोग के क्षेत्र में अपने सबसे करीबी साझेदार की श्रेणी में रखा हुआ है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement