Business Standard
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स
अन्य समाचार तुलु को आधिकारिक भाषा बनाने के लिए जानकारी उपलब्ध कराएगा कर्नाटक
'

तुलु को आधिकारिक भाषा बनाने के लिए जानकारी उपलब्ध कराएगा कर्नाटक

PTI

- July,31 2013 7:23 PM IST

कन्नड़ और संस्कृति मंत्री उमाश्री ने कहा कि राज्य सरकार तुलु को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की कोशिश कर रही है ।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक बी. ए. मोहिउद्दीन बावा के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा, केन्द्र सरकार ने पिछले महीने सूचना मांगी, हम सूचनाएं एकत्र कर रहे हैं और उन्हें जल्दी ही भेजा जाएगा ।

मंत्री ने बताया कि सरकार के पास वर्ष 2001 की जनगणना के आधार पर तुलु भाषियों की संख्या है और अब वह वर्ष 2011 के आंकड़ों पर आधारित सूचना एकत्र कर रही है । उन्होंने विश्वास जताया कि केन्द्र इस मामले में राज्य के आवेदन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा ।

बावा ने कहा कि तुलु का 2,000 वर्ष का इतिहास है और भाषा भाषी उसे आधिकारिक भाषा घोषित नहीं किए जाने से दुखी हैं । वे मांग करते हैं कि यह कार्य निश्चित समय सीमा में पूरा किया जाए ।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement