Business Standard
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
अन्य समाचार आर्थिक स्थिति सुधर रही है, जीडीपी वृद्धि दर 6 प्रतिशत से अधिक रहेगी: मनमोहन
'

आर्थिक स्थिति सुधर रही है, जीडीपी वृद्धि दर 6 प्रतिशत से अधिक रहेगी: मनमोहन

PTI

- May,22 2013 11:43 PM IST

संप्रग-दो सरकार के कार्यकाल का चार साल पूरा होने के मौके पर आयोजित समारोह में सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार अगले साल फिर सत्ता में आती है तो 8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर संभव है।

उन्होंने कहा, आर्थिक स्थिति सुधर रही है। मुद्रास्फीति काबू में आ गयी है। राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में लाया जा रहा है। चालू खाते का घाटा उंचा है लेकिन हम इसमें धीरे-धीरे कमी लाएंगे।

सिंह ने कहा, हमें विश्वास है कि 2012-14 में आर्थिक वृद्धि दर 2012-13 के मुकाबले बेहतर रहेगी और यह 6 प्रतिशत से अधिक रह सकती है।

उन्होंने वित्त वर्ष 2012-13 में आर्थिक वृद्धि दर 5 प्रतिशत पर आने के लिये वैश्विक कारकों को जिम्मेदार ठहराया और कहा, नरमी अस्थायी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चालू वर्ष में 6 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि मार्च 2017 को समाप्त होने वाली मौजूदा पंचवर्षीय योजना में 8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि पर लौटने का रास्ता साफ करेगा।

उन्होंने कहा, यह कठिन होगा लेकिन यह असंभव नहीं है। हमने पहले ऐसा किया है और अगर हमें अगले वर्ष जनादेश मिलता है तो हम इसे दोबारा हासिल करेंगे।

जारी भाषा

05222128 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement