चौहान ने आज यहां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देने के मकसद से प्रदेश के पहले क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि प्रदेश में भी टाटा, बिरला एवं अंबानी जैसे उद्योगपति बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश को इस तरह प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे यहां भी बड़े-बड़े उद्योगपति उभर कर सामने आएं।
चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश बीमारू श्रेणी से उपर उठकर औद्योगिक निवेश के लिहाज से देश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में निवेश को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये क्षेत्रीय सम्मेलनों की श्रृंखला शुरु की गई है। ग्वालियर में पहला सम्मेलन करके ग्वालियर-चंबल अंचल के लघु उद्यामियों को बुलाया गया है।
उन्होंने कहा कि युवा उद्यमियों को राज्य सरकार 25 लाख रुपये लागत तक के स्वरोजगार स्थापित करने पर शत-प्रतिशत ृण गारंटी देगी। साथ ही रोजगार स्थापना के प्रारंभिक पांच वर्ष तक पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान भी दिया जायेगा। इसी तरह 50 हजार लागत के लघु उद्योगांे पर 20 प्रतिशत मार्जिन मनी व ृण गारंटी भी सरकार देगी।