गडकरी ने संवाददाताओं से कहा कि नगर में 24 से 27 जनवरी तक चलने वाली इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में कृषि, बागवानी के क्षेत्र में नयी प्रौद्योगिकी एवं अभिनव खोजों को प्रदर्शित किया जायेगा तथा इसके अलावा नये उपकरणों, सौर पम्पों, बायो.मास पम्पों, ट्रैक्टरों एवं अन्य चीजों को प्रदर्शित किया जायेगा। प्रदर्शनी के दौरान विशेषग्य किसानों को खेती एवं संबंधित विषयों पर मुफ्त सलाह देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न विषयों पर करीब 40 कार्यशालायें होंगी तथा किसानों को प्याज, लहसुन, हल्दी, अंगूर, गन्ना, संतरा की अधिक वैग्यानिक तरीके से खेती करने के बारे में जागरूक बनाया जायेगा। बीज कंपनियां किसानों के फायदे के लिए अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी।
यहां रेशिमबाग ग्राउण्ड में प्रदर्शनी की शुरुआत के मौके पर रवांडा के कृषि मंत्री डा अग्नीश कालीबाटा, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री राधाकृष्णा विखे पाटिल, कृषि राज्यमंत्री विनय खोरे और खुद गडकरी उपस्थित रहेंगे।