पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव पीसीएस अधिकारी सुभाष चंद्र उत्तम सुबह अपने आवास पर मृत पाये गये।
उन्होंने बताया कि उत्तम ने कल देर रात खाना खाया था। आज सुबह जब उनके नौकर ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजमणि यादव को सूचना दी जिन्होंने पुलिस को इत्तिला दी।
सूत्रों ने बताया कि घर का दरवाजा तोड़े जाने पर उत्तम बिस्तर पर मृत पाये गये।
उन्होंने बताया कि उत्तम के कमरे के सभी खिड़की दरवाजे बंद थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।