Business Standard
Advertisement
₹22,000 करोड़ के कर्ज पर सिर्फ ₹6.25 करोड़! NCLT के फैसले पर भड़के बैंक, रिपेमेंट प्लान के खिलाफ करेंगे अपील500% का मोटा डिविडेंड! NBFC कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनेपाल की भयावह बाढ़ में 97 साल की बुजुर्ग बनीं मिसाल, जानिए मौत को मात देने वाले जांबाजों की दास्तानएयर इंडिया की $1.5 अरब फंडिंग पर बढ़ी हलचल, टेमासेक ने सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का किया समर्थनमेटा की भारत प्रमुख संध्या देवनाथन ने छोड़ी कंपनी, ओपनएआई से जुड़ीं; सिंगापुर से संभालेंगी कमानबढ़ती कमाई, जल्दी नौकरी व स्टार्टअप्स: क्या युवा अब 30 से पहले ही अपना घर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं?निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹86.50 तक पाने का मौका1991 में विदेशी मुद्रा के लिए तरसता भारत आज 729 अरब डॉलर के रिकॉर्ड भंडार तक कैसे पहुंचा‘भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाएं ग्लोबल कंपनियां’, सीतारमण ने अमेरिका में निवेशकों को दिया न्योतादिल्ली में CNG की कीमतों में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये पहुंची कीमत
अन्य समाचार फर्जी पहचान पत्र के आधार पर इसरो केंद्र में घुसने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
'

फर्जी पहचान पत्र के आधार पर इसरो केंद्र में घुसने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

PTI

- January,17 2013 1:33 PM IST

पुलिस ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी में अनुबंध पर नियुक्त कर्मचारी कृष्ण कुमार का ससुर जय सिंह फर्जी पहचान पत्र के आधार पर वहां घुसा । उसे कृष्ण कुमार और इसरो में ठेकेदार दिरावियम ने फर्जी पहचान पत्र दिए थे । केंद्र की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया ।

सीआईएसएफ की पूछताछ में सिंह ने विरोधाभासी जवाब दिए । बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया ।

ओमान के सरकारी परिवहन निगम के कर्मचारी सिंह ने दावा किया कि वह सिर्फ केंद्र को देखने के लिए आया था जहां क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण होता है लेकिन वह द्रव प्रणोदक परीक्षण इलाके में भी घुस गया । दोनों क्षेत्र बाहर के लोगों के लिए प्रतिबंधित हैं।

पुलिस ने कहा कि केंद्र में प्रवेश करने के लिए फर्जी पहचान पत्र देने की खातिर कृष्ण कुमार और दिरावियम को भी गिरफ्तार किया गया है ।

तीनों पर अवैध रूप से प्रवेश करने, फर्जीवाड़ा करने और सरकारी गोपनीयता कानून के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement