जनरल सिंह आज यहां पाक सैनिकों के हाथों एक सप्ताह पूर्व मारे गए भारतीय सैनिक हेमराज सिंह के परिजनों को सांत्वना देने के लिये मथुरा के शेरनगर पहुंचे थे । उन्होंने शहीद हेमराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीद के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा उनकी पत्नी को ढांढस बंधाया कि सेना उनके साथ है ।
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, हम हेमराज का सिर लाने का प्रयास कर रहे हैं । इस मुद्दे पर सरकार तथा सेना के स्तर पर पाकिस्तान से बात चल रही है ।
सेना की ओर से सैन्य अभियान महानिदेशक अपने पाकिस्तानी समकक्ष से वार्ता कर रहे हैं । हम शहीद सैनिक के सिर की वापसी के लिये पूरा प्रयास करेंगे, अन्यथा हमारे पास भी जवाबी कार्यवाही के रास्ते खुले हुये हैं ।
सेनाध्यक्ष करीब 25 मिनट गांव में रहे । इसके बाद वह दिल्ली के लिये रवाना हो गये ।
भाषा सं नेत्रपाल
नननन