Business Standard
Advertisement
₹22,000 करोड़ के कर्ज पर सिर्फ ₹6.25 करोड़! NCLT के फैसले पर भड़के बैंक, रिपेमेंट प्लान के खिलाफ करेंगे अपील500% का मोटा डिविडेंड! NBFC कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनेपाल की भयावह बाढ़ में 97 साल की बुजुर्ग बनीं मिसाल, जानिए मौत को मात देने वाले जांबाजों की दास्तानएयर इंडिया की $1.5 अरब फंडिंग पर बढ़ी हलचल, टेमासेक ने सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का किया समर्थनमेटा की भारत प्रमुख संध्या देवनाथन ने छोड़ी कंपनी, ओपनएआई से जुड़ीं; सिंगापुर से संभालेंगी कमानबढ़ती कमाई, जल्दी नौकरी व स्टार्टअप्स: क्या युवा अब 30 से पहले ही अपना घर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं?निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹86.50 तक पाने का मौका1991 में विदेशी मुद्रा के लिए तरसता भारत आज 729 अरब डॉलर के रिकॉर्ड भंडार तक कैसे पहुंचा‘भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाएं ग्लोबल कंपनियां’, सीतारमण ने अमेरिका में निवेशकों को दिया न्योतादिल्ली में CNG की कीमतों में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये पहुंची कीमत
अन्य समाचार फूहड़ता पर आधारित नहीं है इन्कार:सुधीर मिश्रा
'

फूहड़ता पर आधारित नहीं है इन्कार:सुधीर मिश्रा

PTI

- January,13 2013 4:34 AM IST

इस फिल्म में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह विग्यापन एजेंसी की एक क्रिएटिव डायरेक्टर की भूमिका में हैं, जो अपने बॉस अर्जुन रामपाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराती है। यह फिल्म आगामी 18 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

मिश्रा ने प्रेस ट्रस्ट को बताया, मेरी फिल्म में फूहड़ता नहीं है। यह एक ऐसे रिश्ते की कहानी है जो खराब हो चुका है। यह दो ऐसे आकर्षक लोगों की कहानी है जो ताकत और महत्वाकांशा की वजह से आपस में उलझते हैं।

मिश्रा के नाम आलोचकों द्वारा सराही गई कई फिल्में दर्ज हैं। जिनमें हजारों ख्वाहिशें ऐसी, धारावी और चमेली शामिल हैं।

मिश्रा को लगता है कि ऐसे मसलों पर खुले तौर पर चर्चा करने का यह सही वक्त है। वह कहते हैं कि इन्कार ऐसा ही एक प्रयास है।

अपनी फिल्मों में महिलाओं कीे मजबूत छवि पेश करने वाले मिश्रा कहते हैं, आप कहीं भी जाएं शोषण का मसला आम है। महिलाएं स्वतंत्र हैं और वे बाहर आ रही हैं। वे किसी की कोई गलत हरकत बर्दाश्त नहीं करतीं। वे ना कहती हैं और यह ख्याल भी रखती हैं कि इस ना का मतलब ना ही है।

यौन उत्पीड़न का मामला इतना ज्यादा चर्चा में होने के बावजूद सुधीर की फिल्म को यू:ए प्रमाणपत्र मिला है लेकिन उन्हें इस पर कोई आश्चर्य नहीं है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement