परामर्शक डीएफसीसीआईएल को परियोजना की तैयारी में मदद करेगा।
डीएफसी परियोजना में शामिल वरिष्ठ अधिकारी ने कहा यह अनुबंध दोहरी रेल लाईन के निर्माण से जुड़ा है।
माल परिवहन में वर्तमान में रेलवे की हिस्सेदारी करीब 36 प्रतिशत तक है। रेलवे माल परिवहन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ानी चाहती है। इसके लिये विशेषतौर पर माल परिवहन रेल लाइनें बिछाई जायेंगी, ताकि इसमें तेजी लाई जा सके।
डीएफसीसीआई देश में पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में 3300 किलोमीटर लंबा माल गलियारा बना रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के दादरी से मुंबई में जवाहरलाल नेहरु पोर्ट ट्रस्ट तक के 1499 किलोमीटर लंबे माल गलियारा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। दूसरी तरफ 1,839 किलोमीटर का पूर्वी गलियारा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक जायेगा।
भाषा