दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा के कैप्टन पॉल ने बताया कि अधिकारियों को इस बारे में गुप्त जानकारी मिली कि जोहानिसबर्ग के उपनगरीय पश्चिमी इलाका स्थित रोबर्टविले के प्रोटी क्वाइन डिपो में लूटपाट होने वाली है।
अधिकारियों ने बीती रात जब संदिग्धों को गिरफ्तार करने की कोशिश की तब मुठभेड़ शुरू हो गई।
रामालोको ने कहा कि इस गोलीबारी में कोई भी अधिकारी घायल नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि डिपो में संदिग्ध लुटेरों के पास से आग्नेयास्त्र बरामद किये गये हैं।