वकासकर :नाबाद 100: और वाघमोड़े :77: की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 189 रन जोड़कर टीम को बेहतरीन शुरूआत दिलाई थी। लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने हालांकि दिन का खेल समाप्त होने से पहले 12 गेंद में भीतर वाघमोड़े, भार्गव भट्ट :00: और अभिमन्यु चौहान :06: को पवेलियन भेजकर हरियाणा को वापसी दिलाई। ये तीनों बल्लेबाज पगबाधा आउट हुए।
इससे पहले आज सुबह पांच विकेट पर 221 रन से आगे खेलते हुए हरियाणा ने 295 रन बनाए। दूसरा मैच खेल रहे राहुल दलाल ने 64 रन से आगे खेलते हुए अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक पूरा किया। उन्हांेने 104 रन बनाए।
बड़ौदा की टीम अभी 98 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। मिश्रा ने 45 रन देकर तीन विकेट चटकाए।