क्षेत्रीय विद्युत व्यापार और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के क्षेत्र में स्थायी निवेश को ध्यान में रखते हुए वादुवा में 16 से 18 नवंबर तक जलवायु संसद की बैठक का आयोजन किया गया था ।
घोषणा में कहा गया है, हमारा मानना है कि दक्षिण एशिया में एक क्षेत्रीय ग्रिड का विकास करने पर वायु, सौर, जल और अन्य स्रोतों से मिलने वाली नवीकरणीय उर्जा को एक नेटवर्क में जोड़ा जा सकेगा । इसकी मदद से एक ऐसा नेटवर्क विकसित होगा जो क्षेत्र के सभी पड़ोसी देशों को एक-दूसरे से स्थाई और स्वच्छ उर्जा पाने में मदद करेगा और यह सभी की उर्जा जरूरतों का समाधान भी होगा और इससे दक्षिण एशिया का समुचित विकास भी होगा ।
उसमें कहा गया है, यह जैव ईंधनों की मदद से मिलने वाली उर्जा पर निर्भरता को भी कम करेगा ।
उन्होंने माना कि क्षेत्र में समुचित विकास के लिए उर्जा आपूर्ति और सुरक्षा बहुत ज्यादा महत्व के मुद्दे हैं ।