पार्टी ने कहा कि उसकी फांसी से सही संदेश गया कि भले ही न्याय की प्रक्रिया के पालन में कुछ समय लगे लेकिन भारत आतंक की किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं कर सकता और नहीं करेगा ।
प्रदेश कांगे्रस की एक विग्यप्ति में कहा गया, मामले में न्याय होने से कानून का पालन करने वाला देश का हर नागरिक राहत महसूस कर रहा है ।
देश की कानूनी और न्यायिक व्यवस्था को सलाम करते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई ने कहा कि कसाब की आतंकी हरकतों और लोगों की हत्या करने के वीडियो फुटेज होने के बावजूद कानून की पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया ।
भाषा