रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव में खड़े हुए 72 वर्षीय शांति गांधी ने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी थियोडोर एंस्ले टैड को कंसास के 52 असंेबली जिलों के लिए हुए चुनावों में नौ प्रतिशत अंकों से हरा दिया।
शांति गांधी महात्मा गांधी के पौत्र स्वर्गीय कांतीलाल और उनकी पत्नी स्वर्गीय सरस्वती गांधी के पुत्र हैं।
पेशे से शांति गांधी हृद्य रोग विशेषग्य हैं। बॉम्बे विश्वविद्यालय से चिकित्सा में स्नातक करने के बाद वे 1967 में अमेरिका आ गए थे। उन्होेंने वर्ष 2010 में कंसास राज्य के तोपेका शहर में स्टोरमोंट वेल अस्पताल से सेवानिवृत्ति ले ली थी।
कंसास के राज्य सचिव की घोषणा के अनुसार, इन चुनावों में गांधी को 6,413 वोट मिले जबकि एंस्ले को 5,357 वोट मिले।
भाषा