Advertisement
टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIB
अन्य समाचार दर्जा बढ़ाने के लिए इस महीने संरा महासभा में मतदान चाहता है फलस्तीन
'

दर्जा बढ़ाने के लिए इस महीने संरा महासभा में मतदान चाहता है फलस्तीन

PTI

- November,01 2012 10:23 PM IST

वाईनेट न्यूज की खबर के अनुसार, ऑब्जर्वर से गैर सदस्यीय देश का दर्जा पाने के लिए पीए इस महीने की 15 या 29 तारीख को मतदान कराने को इच्छुक है ।

यह दोनों ही तारीख फलस्तीन के राष्ट्रीय आंदोलन के लिहाज के बहुत महत्वपूर्ण हैं । 15 नवंबर 1988 को फलस्तीनी नेता यासर अराफात ने अल्जीरिया से फलस्तीन की स्वतंत्रता की घोषणा की थी और 29 नवंबर 1947 को संयुक्त राष्ट्र ने फलस्तीन के बंटवारे की योजना पर मतदान कर उसे स्वीकार किया था ।

प्रति वर्ष 29 नवंबर को फलस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शन दिवस के रूप में मनाया जाता है । इसकी शुरूआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1977 में की ।

फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने इस मुद्दे पर न्यूयॉर्क में सितबंर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में ही मतदान कराने की मांग की थी लेकिन अमेरिका के अनुरोध पर इसे टाल दिया गया । अमेरिका ने कहा था कि इसके लिए फलस्तीन को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव समाप्त होने तक इंतजार करना होगा ।

इस मतदान में फलस्तीन के पक्ष में फैसला होने पर उसे इस्राइल के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है । ऐसा होने पर फलस्तीन को इस्राइल द्वारा पीए के लिए वसूली गई कर की राशि भी नहीं मिलेगी और उसे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा । यह कर की राशि फलस्तीन की बजट का लगभग एक तिहाई हिस्सा है ।

फलस्तीनी प्राधिकरण को बजट संबंधी सहायता की पेशकश करने वाला और देने वाला पहला देश भारत है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement