सभी क्षेत्रों में सरकार की नीतियां भूमि माफिया और निहित स्वार्थी तत्वों के हिसाब से बनाए जाने का आरोप लगाते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि ओमन चांडी सरकार सदन का सामना करने से डरी हुई है क्योंकि वहां होने वाली चर्चा उसका असली रंग उजागर कर देगी।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार प्रस्तावित भूमि उपयोग विधेयक वापस ले ले क्योंकि यह पूरी तरह से रियल एस्टेट कारोबारियों और भूमि के लालची लोगों की मदद करने के लिए है जिसमें इसके प्रतिकूल सामाजिक और पर्यावरण प्रभावों पर कोई चिंता नहीं की गई है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चांडी कोच्चि मेट्रो रेल परियोजना को लेकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।
जारी :भाषा