मंत्रिपरिषद विस्तार में खेल मंत्री बनने वाले जितेंद्र सिंह रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
राष्ट्रपति भवन ने आज रात आधिकारिक विग्यप्ति में कहा कि उन्हें राज्यमंत्री :स्वतंत्र प्रभार: के साथ युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई और अब उन्हंे रक्षा मंत्रालय में राज्यमंत्री का पद भी दिया गया है।
इसमें कहा गया कि पिछली विग्यप्ति में रक्षा मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री बताये गये जितिन प्रसाद को केवल मानव संसाधन विकास मंत्रालय मंे राज्यमंत्री पढ़ा जाए।
इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सलाह पर ये बदलाव किये गये हैं।