Advertisement
टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIB
अन्य समाचार अमेरिका में लड़के भी हो रहे हैं समय से पहले युवा : अध्ययन
'

अमेरिका में लड़के भी हो रहे हैं समय से पहले युवा : अध्ययन

PTI

- October,21 2012 8:43 PM IST

अमेरिका में सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी अपने सामान्य उम्र के मुकाबले एक से दो वर्ष पहले ही युवावस्था में प्रवेश कर जा रहे हैं।

नॉर्थ कैरोलिना विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं ने मर्सिया हर्मन-गिडेन्स के नेतृत्व में हुए अध्ययन में पाया कि चिकित्सकीय मानक के मुकाबले छह माह से दो वर्ष पहले ही यौवनावस्था को प्राप्त कर रहे हैं।

सीएनएन की खबर के अनुसार, हर्मन-गिडेन्स ने पहली बार वर्ष 1997 में पहली बार लड़कियोंं में समय से पहले यौवनावस्था आने की बात कही थी ।

हर्मन-गिडेन्स ने यही अध्ययन लड़कों में किया और उनका कहना है कि इसकी पहचान करना बहुत मुश्किल है ।

लड़कियों में इसकी पहचान स्तनों के विकास और मासिक धर्म शुरू होने से आसानी से की जा सकती है । लेकिन लड़कों में इसकी पहचान के लिए कई विस्तृत जांच करने होते हैं, इसके अलावा शुक्राणुओं का निर्माण और अन्य कई चीजें होती हैं ।

उनका कहना है कि समस्या यह है कि लड़कों से आप इन बातों के बारे में पूछ नहीं सकते हैं और कई बार आपको पूछने पर भी सही उत्तर नहीं मिलता है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement