क्वान्टम द सोलेक स्टार गेमा आर्टरटॉन का कहना है कि बॉन्ड गर्ल कहे जाने पर उन्हें गर्व महसूस होता है और वह हमेशा ही बॉन्ड गर्ल बनी रहना चाहती हैं।
मेट्रो ऑनलाइन की खबर में कहा गया है कि 26 वर्षीय अभिनेत्री बॉन्ड श्रृंखला की आखिरी फिल्म में ओल्गा करियलेन्को के साथ नजर आईं।
आर्टरटॉन ने कहा मुझे बॉन्ड गर्ल कहलाने में गर्व महसूस होता है।
बॉन्ड श्रृंखला की 23 वीं फिल्म स्काई फाल में डेनियल क्रेग, जेवियर बार्डेम, राल्फ फाइनेस, जूडी डेन्च काम कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉन्ड गर्ल की भूमिका नाओमी हैरिस और बेरेनाइस मार्लोहे निभांएगी।