Advertisement
टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIB
अन्य समाचार वैश्विक संकेतों के बीच ताजा बिकवाली के चलते सोना, चांदी कमजोर
'

वैश्विक संकेतों के बीच ताजा बिकवाली के चलते सोना, चांदी कमजोर

PTI

- October,21 2012 4:34 AM IST

कमजोर वैश्विक रुख के बीच मौजूदा उच्चस्तर पर स्टाकिस्टों की बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना , चांदी में गिरावट दर्ज की गयी ।

सोने के भाव 125 रु. टूट कर 31,600 रु. प्रति दस ग्राम और चंादी के भाव 780 रु. की गिरावट के साथ 59,820 रु. प्रति किलो बोले गये ।

बाजार सूत्रों के अनुसार मौजूदा उच्चस्तर पर घरेलू मांग कमजोर पड़ने से बाजार धारणा कमजोर हुयी ।

न्यूयार्क में सोने के भाव 1 . 2 प्रतिशत घटकर 1724 डारल और चांदी के भाव 2. 3 प्रतिशत गिरावट के साथ 32.09 डालर प्रति औंस रहे ।

घरेलू बाजार में सोना 99. 9 और 99 . 5 शुद्ध के भाव 125 रु. की गिरावट के साथ क्रमश: 31,600 रु. और 31,400 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए । गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 25,450 रु. प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए।

चांदी तैयार के भाव 780 रु. की गिरावट के साथ 59,820 और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 770 रु. की हानि के साथ 59,820 रु. प्रति किलो बंद हुए ।

चांदी सिक्का के भाव 1000 रु. टूट कर 75,000 : 76,000 रु. प्रति सैकड़ा बंद हुए ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement