Advertisement
Market Outlook: महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चालFPI की बिकवाली जारी, 2026 में अब तक शेयर बाजार से ₹2.87 लाख करोड़ निकाले100% एथेनॉल फ्यूल को कानूनी मंजूरी, ₹22 लाख करोड़ का आयात बिल कम करने की ओर बड़ा कदमटॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
अन्य समाचार समुद्री सर्विलांस के लिए चीन ने दो ड्रोन बेस बनाए
'

समुद्री सर्विलांस के लिए चीन ने दो ड्रोन बेस बनाए

PTI

- October,21 2012 4:24 AM IST

जापान और पूर्वी एशिया के अन्य देशों के साथ समुद्री सीमा विवाद के बीच अपने तटवर्ती क्षेत्रों के सर्विलांस के लिए चीन ने पूर्वोत्तर लिओनिंग प्रांत में दो ड्रोन बेस स्थापित किए हैं ।

इनमें से एक बेस का निर्माण तटवर्ती शहर यिंगकोउ में होगा ताकि बोहाई समुद्री क्षेत्र पर नजर रखा जा सके ।

प्रांतीय सरकार के समुद्री और मत्स्य पालन विभाग के अनुसार, प्रांत के प्रशासनिक नियंत्रण वाले पीला सागर के क्षेत्र के सर्विलांस के लिए दूसरे ड्रोन बेस का निर्माण दालिआन शहर में किया जाएगा ।

ड्रोन का उपयोग सबसे ज्यादा अमेरिका ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कबाइली इलाकों में उग्रवादियों के खिलाफ किया है ।

संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के अनुसार, समुद्री सर्विलांस में रिमोट सेंसिंग और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया इसकी मुख्य विशेषताएं होंगी ।

इससे पहले आयी खबरों में कहा गया था कि चीन समुद्री सर्विलांस के लिए वर्ष 2015 तक 11 ड्रोन शिविर बनाना चाहता है। प्रत्येक शिविर में कम से कम एक ड्रोन होगा।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement