कुवैत की सरकार ने देश में आम चुनाव के लिए आज एक दिसंबर की तिथि तय की है । यह कदम देश में चल रहे राजनीतिक खींचतान को समाप्त करने की कोशिश के तहत उठाया गया है ।
खाड़ी देश में यह एक वर्ष के भीतर दूसरा आम चुनाव है । पिछले चुनाव में इस्लामी विपक्ष को भारी बहुमत मिला था ।
अगर इस चुनाव में भी विपक्ष जीत जाता है तो कुवैत के शाही परिवार पर सरकार को महत्वपूर्ण क्षेत्रों में और छूट देने का दबाव बढ़ जाएगा ।
विपक्ष के जीतने पर देश में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लग सकता है क्योंकि उन्हें इस्लाम के विरूद्ध बताया जाता है ।
यह अमेरिका के साथ कुवैत के निकट संबंधों पर भी सवाल खड़ा कर देगा।