Advertisement
Market Outlook: महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चालFPI की बिकवाली जारी, 2026 में अब तक शेयर बाजार से ₹2.87 लाख करोड़ निकाले100% एथेनॉल फ्यूल को कानूनी मंजूरी, ₹22 लाख करोड़ का आयात बिल कम करने की ओर बड़ा कदमटॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
अन्य समाचार स्वास्थ्य सेवाओं में आउटसोर्सिंग का फैसला
'

स्वास्थ्य सेवाओं में आउटसोर्सिंग का फैसला

PTI

- October,20 2012 12:55 PM IST

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में संजीवनी एक्सप्रेस की तरह अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में आउटसोर्सिंग का फैसला किया है। राज्य में अब 104 नंबर डायल कर चिकित्सकों से परामर्श लिया जा सकता है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य शासन ने छाीसगढ़ में 108 संजीवनी एक्सप्रेस की सफलता को देखते हुए अब अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की भी आटसोर्सिंग करने का निर्णय लिया है। इनमें 104 स्वास्थ्य सलाह केन्द्र, 102 महतारी एक्सप्रेस और स्कूली बाों का स्वास्थ्य परीक्षण प्रमुख है।

राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि छाीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य सलाह केन्द्र शुरू किया जा रहा है, जिसमें 108 संजीवनी एक्सप्रेस की तरह टोल फ्री नम्बर 104 डायल करने पर लोगों को घर बैठे नि:शुल्क चिकित्सकीय सलाह सुलभ होगी।

अग्रवाल ने बताया कि लोगों को सर्दी, खांसी और सामान्य बुखार के लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। दूरस्थ अंचलों में डॉक्टर के बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाइयां ले ली जाती है, इससे कभी-कभी स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। 104 के माध्यम से सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए घर बैठे चिकित्सीय परामर्श मिल जाने से लोगों को राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि छाीसगढ़ में 104 स्वास्थ्य सलाह केन्द्र स्थापित किया जा रहा है, जहां डॉक्टर और प्रशिक्षित स्टॉफ उपलब्ध रहेंगे और 104 पर मरीजों का कॉल आने पर उन्हें नि:शुल्क परामर्श देंगे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement