Advertisement
Market Outlook: महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चालFPI की बिकवाली जारी, 2026 में अब तक शेयर बाजार से ₹2.87 लाख करोड़ निकाले100% एथेनॉल फ्यूल को कानूनी मंजूरी, ₹22 लाख करोड़ का आयात बिल कम करने की ओर बड़ा कदमटॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
अन्य समाचार भ्रष्टाचार के सोनिया के आरोपौं पर मुख्य विपक्षी दल भाजपा का पलटवार
'

भ्रष्टाचार के सोनिया के आरोपौं पर मुख्य विपक्षी दल भाजपा का पलटवार

PTI

- October,20 2012 12:53 PM IST

सोनिया गांधी द्वारा भाजपा नीत राज्य सरकारों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्य विपक्षी दल ने आज कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल किया कि अगर वह इस कदाचार के इतनी ही खिलाफ हैं तो कोयला घोटाले में प्रधानमंत्री, स्पेक्ट्रम घोटाले में वित्त मंत्री और राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में दिल्ली की मुख्यमंत्री के विरूद्ध कार्रवाई करने की बजाए उनका बचाव क्यों कर रही हैं।

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने यहां कहा कि संप्रग शासन से संबंधित हर रोज़ एक नया घोटाला सामने आ रहा है। स्पेक्ट्रम, राष्ट्रमंडल खेल, कोयला और राबर्ट वडा्र के बाद अब वीरभद्र सिंह से जुड़ा नया घोटाला सामने आया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी इन घोटालों पर चुप्पी साधे हुए हैं और कर्नाटक मंे जाकर भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही हैं।

सोनिया ने भाजपा शासित कर्नाटक के मंगलूर में कल एक सार्वजनिक सभा में दावा किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जितना कांग्रेस ने किया है, अन्य दलों ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से कारगर ढंग से लड़ने के लिए ही संप्रग सरकार सूचना का अधिकार संबंधी कानून लाई।

जारी भाषा जलीस

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement