Advertisement
ईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी
अन्य समाचार सुल्तान मसूद ने राज्य सरकार से सुरक्षा की गुहार लगायी
'

सुल्तान मसूद ने राज्य सरकार से सुरक्षा की गुहार लगायी

PTI

- October,20 2012 12:44 PM IST

अपनी जान को खतरा बताते हुए आरटीआई कार्यकर्ता शहला मसूद के पिता सुल्तान मसूद ने राज्य सरकार से सुरक्षा देने की गुहार लगायी है। शहला की पिछले साल हत्या कर दी गयी थी।

सुल्तान ने भाषा से बातचीत में कहा कि उन्हांेने पुलिस को न केवल पत्र लिखा है बल्कि इसको लेकर कुछ माह पूर्व प्रदेश के गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता से भेंट कर कहा था कि वे अकेले रहते हैं और उन लोगों से जान का खतरा है, जिन्होंने उनकी पुत्री की हत्या की थी।

उन्होंने कहा कि उस समय एक पुलिस वाला बयान रिकार्ड करने के लिये आया था, लेकिन उसके बाद उन्हें आज तक सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं करायी गयी है।

सीबीआई न्यायालय में दिये गये बयान का हवाला देते हुए सुल्तान ने कहा कि उन्होंने अपने बयान में जिस व्यक्ति का नाम लिया था वह अभी भी खुले आम घूम रहा है और ऐसे में उनकी जान पर खतरा बना हुआ है।

सुल्तान ने हाल ही सीबीआई न्यायालय के न्यायाधीश अनुपम श्रीवास्तव की अदालत में दिये बयान में भोपाल से भाजपा विधायक धु्रव नारायाण सिंह तथा उनकी पुत्री शहला के बीच नजदीकियों का जिक्र किया था।

धु्रवनारायण के अलावा सुल्तान ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य तरुण विजय से उनकी पुत्री के नजदीकी संबंधों का जिक्र करते हुए बताया था कि शहला भाजपा के एक राज्यसभा सदस्य अनिल माधव दवे को अपना सबसे बडा दुश्मन कहा करती थी।

जारी भाषा सिन्हा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement