अमेरिका के कैलीफोर्निया में बाल अश्लीलता के मामले मैं गिरफ्तार एक व्यक्ति का न्यूयार्क फेडरल रिजर्व को विस्फोट से उड़ा देने की एक बांग्लादेशी युवक की विफल साजिश से भी संबंध रहा है।
न्यूयार्क टाईम्स ने आज खबर दी कि एफबीआई एजेंट को सान डियागो में हावर्ड विली र्काटर द्वितीय के लैपटॉप से अश्लील सामग्री वाली 1000 तस्वीरें और तीन वीडियो मिले थे और उनके अपार्टमैंट के कबाड़ से हार्ड ड्राइव मिला था। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।
कम्प्यूटर को अच्छी तरह खंगालने पर जांचकर्ताओं को यकीन नाम से भेजे गए ई-मेल नजर आए। यह नाम बम हमले की साजिश की जांच के दौरान भी उभरकर सामने आया।
संघीय अभियोजकों के अनुसार काजी मोहम्मद रजवानुल अहसान नफीस को तब गिरफ्तार किया गया था जब उसने 1000 पाउंड का बम समझकर विस्फोट करने का प्रयास किया था । हालांकि वह व्यापक स्टिंग ऑपरेशन के तहत उसे प्रदान किया गया प्रतिरूप था।
न्यूयार्क टाईम्स ने कहा कि कार्टर पर अगस्त से ही जांचकर्ताओं की नजर थी लेकिन अधिकारियों ने नफीस की गिरफ्तारी तक इंतजार किया।
अभियोजकों के अनुसार नफीस आतंकवादी हमले करने के लिए जनवरी में अमेरिका आया था और उसने अलकायदा में शामिल होने का प्रयास किया। अलकायदा के संभावित रंगरूटों में एक संघीय जांच ब्यूरो का मुखबिर था जिसने स्टिंग में हिस्सा लिया था।
एएफपी
नननन