Advertisement
टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIB
अन्य समाचार इराक में हमले में दक्षिण एशिया के चार श्रद्धालुओं की मौत
'

इराक में हमले में दक्षिण एशिया के चार श्रद्धालुओं की मौत

PTI

- October,20 2012 12:34 PM IST

इराक की राजधानी बगदाद के उत्तर में बंदूकधारियों ने एक बम विस्फोट करने के साथ ही दक्षिण एशियाई श्रद्धालुओं से भरी एक बस पर गोलीबारी की जिसमें चार व्यक्तियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो

गए ।

यह समन्वित हमला कल देर रात बलाद नगर के पास हुआ। सुरक्षा अधिकारियों और चिकित्साकर्मियों ने पीडि़तों की पहचान पाकिस्तानी शियाओं के रूप में की है। पाकिस्तानी दूतावास की ओर से तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई है।

शुरू में बलाद नगर के मुख्य प्रवेशस्थल पर बस के पास सड़क किनारे एक बम विस्फोट हुआ जिसके बाद बंदूकधारियों ने वहां से फरार होने से पहले वाहन पर गोलीबारी की।

नगर के एक पुलिस लेफ्टिनेंट और बलाद के मुख्य अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि इस हमले में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। मारे गए सभी लोगों की पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में की गई है। सभी पीडि़त पुरुष थे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement