Advertisement
टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIB
अन्य समाचार वैश्विक संकेतों से चांदी वायदा कीमतों में 0.24 प्रतिशत की तेजी
'

वैश्विक संकेतों से चांदी वायदा कीमतों में 0.24 प्रतिशत की तेजी

PTI

- October,17 2012 2:23 PM IST

कमजोर होते डालर के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के समर्थन को देखते हुए सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में आज चांदी की कीमतें 144 रुपये अथवा 0.24 प्रतिशत तक की तेजी के साथ 60,174 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 144 रुपये अथवा 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,174 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 878 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार से चांदी के मार्च डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 130 रुपये अथवा 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,902 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 17 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप है। डालर की कमजोरी ने निवेशकों में चांदी की अपील को बढ़ा दिया।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में आज चांदी की कीमत 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 33.15 डालर प्रति औंस हो गई।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement