Advertisement
योगी सरकार की नई पहल: प्रदेश के 1.5 लाख युवाओं को NSE सिखाएगा फाइनेंशियल स्किलभारत में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ सकता है निवेश, उत्पादन बढ़ाएंगी मौजूदा कंपनियां : वैष्णवUpcoming IPO: मेनबोर्ड IPO पर ब्रेक; SME सेगमेंट में 4 नए इश्यू खुलेंगे, 3 लिस्टिंग भी तयMarket Outlook: महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चालFPI की बिकवाली जारी, 2026 में अब तक शेयर बाजार से ₹2.87 लाख करोड़ निकाले100% एथेनॉल फ्यूल को कानूनी मंजूरी, ₹22 लाख करोड़ का आयात बिल कम करने की ओर बड़ा कदमटॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ा
अन्य समाचार उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा दिल्ली रवाना, प्रदेश अध्यक्ष के बदलने पर चर्चा
'

उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा दिल्ली रवाना, प्रदेश अध्यक्ष के बदलने पर चर्चा

PTI

- October,17 2012 9:04 AM IST

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के आसन्न बदलाव की अटकलों के बीच आज कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा दिल्ली रवाना हुए जहां वह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करेंंगे।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि ईश्वरप्पा के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मिलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव एवं येदियुरप्पा की अलग पार्टी बनाने की योजना जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। येदियुरप्पा की योजना ने पार्टी नेताओं को परेशानी में डाल दिया है।

दस अक्तूबर को पार्टी के नाराज कद्दावर नेता येदियुरप्पा ने कहा था कि वह दिसंबर में भाजपा छोड़ देंगे। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व पर उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाने के आश्वासन से मुकरने का आरोप लगाया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement