Advertisement
Market Outlook: महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चालFPI की बिकवाली जारी, 2026 में अब तक शेयर बाजार से ₹2.87 लाख करोड़ निकाले100% एथेनॉल फ्यूल को कानूनी मंजूरी, ₹22 लाख करोड़ का आयात बिल कम करने की ओर बड़ा कदमटॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
अन्य समाचार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, बिना..सब्सिडी वाले सिलेंडर पर शुल्क समाप्त
'

उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, बिना..सब्सिडी वाले सिलेंडर पर शुल्क समाप्त

PTI

- September,21 2012 6:33 PM IST

सस्ते सिलेंडर की आपूर्ति साल में छह तक सीमित कर देने के बाद सरकार ने बिना..सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में उपभोक्ताओं को कुछ राहत देते हुये इनपर उत्पाद एवं सीमा शुल्क समाप्त कर दिया। सरकार के इस कदम से दिल्ली में बिना..सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 97 रुपये कम हो जायेगा।

केन्द्र सरकार ने राज्यों से भी कहा वह उपभोक्ताओं के हित में एलपीजी सिलिंडर पर सब्सिडी दें।

केन्द्र सरकार ने पिछले सप्ताह सब्सिडी वाले सस्ते गैस सिलेंडर की आपूर्ति सीमित कर छह सिलिंडर सालाना करने का फैसला किया। इससे ज्यादा सिलिंडर की जरूरत होने पर उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य पर सिलेंडर खरीदना होगा जिसकी कीमत फिलहाल 895 रुपए है। पांच फीसद सीमाशुल्क और आठ फीसद उत्पाद शुल्क समाप्त होने के बाद दिल्ली में उपभोक्ताओं को 798 रुपए प्रति सिलिंडर की कीमत अदा करनी होगी। दिल्ली में सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर फिलहाल 399 रुपए में मिलता है।

चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा कुछ एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी पर उपलब्ध नहीं होंगे इसलिए हमने बिना - सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की अधिसूचना में संशोधन किया है ... सीमाशुल्क और उत्पाद शुल्क शून्य होगा।

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वाणिज्यिक उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों पर पांच फीसद सीमा शुल्क और आठ फीसद उत्पाद शुल्क जारी रहेगा।

कांग्रेस शासित राज्यों द्वारा सब्सिडी वाले सिलेंडरों की आपूर्ति संख्या बढ़ाकर नौ करने के मद्देनजर मंत्री ने अन्य राज्यों से भी कहा कि वे इसका अनुसरण करें। तीन सिलेंडर पर राज्य सरकारें सब्सिडी वहन करेंगी।

वित्त मंत्री ने बिहार सरकार द्वारा डीजल पर मूल्यवद्रि्धत कर :वैट: 18 फीसद से घटाकर 16 फीसद करने के फैसले का स्वागत किया जिससे पिछले सप्ताह केंद्र द्वारा डीजल की कीमत में की गई पांच फीसद की बढ़ोतरी का असर खत्म हो जाएगा।

भाषा

कनक महावीर अर्थ70

09211801 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement