Advertisement
Market Outlook: महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चालFPI की बिकवाली जारी, 2026 में अब तक शेयर बाजार से ₹2.87 लाख करोड़ निकाले100% एथेनॉल फ्यूल को कानूनी मंजूरी, ₹22 लाख करोड़ का आयात बिल कम करने की ओर बड़ा कदमटॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
अन्य समाचार म्यामां की स्थिति बताती है उसका रणनीतिक महत्व : सू ची
'

म्यामां की स्थिति बताती है उसका रणनीतिक महत्व : सू ची

PTI

- September,19 2012 12:53 PM IST

वॉशिंगटन, 19 सितंबर :भाषा: म्यामां की नेता और लोकतंत्र की प्रतीक आंग सान सू ची ने कहा है कि उनका देश भारत और चीन के बीच बसा है जिससे पता चलता है कि यह देश क्षेत्र में कितना महत्व रखता है तथा अमेरिका को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए।

सू ची ने अमेरिका पहुंचने के बाद कल कहा हमारा देश एशिया की दो बड़ी शक्तियों चीन और भारत के बीच तथा दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया की सीमा पर बसा है जिसकी वजह से हमारी स्थिति बहुत ही खास बन जाती है। म्यामां के साथ रिश्ते रखने वाले किसी भी देश को यह बात ध्यान में जरूर रखनी चाहिए।

नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सू ची से पूछा गया कि क्या म्यामां के साथ अमेरिका की बातचीत का उद्देश्य एशिया में चीन के प्रभाव को कम करना है। इस पर उन्होंने कहा कि लोग अमेरिका चीन संबंधों को सामान्य रूप से अमेरिका म्यामां संबंधों के साथ जोड़ते हैं।

सू ची ने कहा यह एक स्वाभाविक सवाल है जिसका जवाब आसानी से नहीं दिया जा सकता। मैं नहीं सोचती कि अमेरिका, चीन या म्यामां या कोई भी देश यह दावा कर सकता है कि हमारे रिश्तों का हमारे आसपास के दूसरे देशों के साथ संबंधों से कोई सरोकार नहीं है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement