डाक विभाग कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित चित्रों की चार दिवसीय प्रदर्शनी लगायेगा।
मुख्य महा डाकपाल जान सेम्युल ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, हम एक अक्तूबर से यहां कला केन्द्र में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित चार दिवसीय चित्र प्रदर्शनी आयोजित करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में स्कूली बच्चे, कालेज छात्र और आम जनता चित्रों का अवलोकन कर सकती हैं।
उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि हर कोई आये और महात्मा गांधी के जीवन और शिक्षा को देखे।