Business Standard
Advertisement
₹609 का शेयर जा सकता है ₹880 तक! जेफरीज ने दी BUY रेटिंग, बताया तेजी का ट्रिगरमुंबईकरों पर महंगाई की दोहरी मार! CNG-PNG के साथ ऑटो-टैक्सी का किराया भी बढ़ाहवाई सफर पर बढ़ेगा खर्च! ATF 5.46% महंगा, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ेIPO Alerts: आज से खुला दीपा ज्वेलर्स का इश्यू, GMP करीब 31% चढ़ा; पैसा लगाएं?मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार 5 साल में सबसे धीमी, अगस्त में PMI घटकर 52.8 पर आयासुभाष चंद्रा को NCLT से झटका, ₹6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान वाले आदेश पर लगी रोकबैंक जमकर दे रहे लोन: किस सेक्टर में सबसे तेज बढ़ रहा कर्ज?₹14999 लगाकर एक झटके में ₹6226 की कमाई! हाईटेक इंजीनियर्स की 42% प्रीमियम पर लिस्टिंगस्काईवेड एयर सर्विसेज ने किया निराश! 10% नीचे हुई लिस्टिंग; फिर 5% से ज्यादा उछला शेयरGMP ने दिया धोखा! सिंबायोटेक फार्मालैब की फीकी लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से 1% नीचे खुला शेयर
अन्य समाचार केरल बंद: एंटनी की कोच्चि यात्रा रद्द
'

केरल बंद: एंटनी की कोच्चि यात्रा रद्द

PTI

- September,14 2012 8:03 PM IST

रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने केरल में विपक्षी दलों द्वारा डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कल आहूत राज्यव्यापी बंद के मद्देनजर आज अपनी कोच्चि की यात्रा रद्द कर दी जहां उन्हें दो आधिकारिक समारोहों में शिरकत करनी थी।

रक्षा मंत्री को कल तट रक्षक के स्थिर राडारों की श्रृंखला का उद्घाटन करना था जिन्हें समुद्री यातायात पर नजर रखने के लिए स्थापित किया जा रहा है। उनके कार्यक्रम में आईएनएस सुदर्शिनी को दक्षिण..पूर्व एशिया की यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाना भी शामिल था।

माकपा नीत एलडीएफ और भाजपा ने डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ और बढ़ोतरी वापस करने की मांग करते हुए कल पूरे दिन अलग अलग बंद का आह्वान किया है।

एंटनी को उक्त दो समारोहोंं में शामिल होना था और उसके बाद वहां से उनका मालदीव की तीन दिनी यात्रा पर रवाना होने का कार्यक्रम था। मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार अब वह कल यहां से सीधे माले के लिए रवाना होंगे।

अधिकारियों ने कहा कि केरल में विपक्षी दलों द्वारा बंद के आह्वान के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने भी डीजल के मूल्यों में आंशिक कटौती की मांग की है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement